हडडी (Impacted canine extraction) के अन्दर फंसे हुए टूटे दांत को सदर अस्पताल बोकारो के डेन्टल डाक्टरों ने ऑपरेशन कर सफलता पूर्वक निकाला...
==============================
सदर अस्पताल बोकारो में हडडी (Impacted canine extraction) के अन्दर फंसे हुए टूटे दांत का किया गया सफल ऑपरेशन- सिविल सर्जन, बोकारो...
==============================
आज दिनांक 23 मार्च, 2026 को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल बोकारो में डॉ निकेत चौधरी एवं डॉ तुलिका सिंह डेन्टल सर्जन सदर अस्पताल बोकारो की टीम ने हडडी (Impacted canine extraction) के अन्दर फंसे हुए टूटे दांत का ऑपरेशन कर सफलता पूर्वक निकाला, जिसके लिये सदर की डेन्टल टीम बधाई के पात्र है।
डॉ तुलिका डेन्टल सर्जन सदर अस्पताल बोकारो ने बताया कि एक मरीज जिसका नाम अनिल कुमार था। उसने अपने दांत का ऑपरेशन अपने गांव के आस पास किसी प्राईवेट डाक्टर से कराया और फिक्स दांत लगवाया। कुछ दिनों के बाद उसके दांत में काफी दर्द था। पिछले सप्ताह दर्द को लेकर सदर अस्पताल कें दन्त ओ0पी0डी0 में आया। डा0 तुलिका सिंह द्वारा एक्सरे करके देखा गया जिससे पता चला कि दांत का टुकडा हडडी के अन्दर फंसा हुआ है और ऊपर से फिक्स दांत (ब्रिज) लगा दिया गया है। डा0 तुलिका ने मरीज को आप्रेशन करने के लिये कहा और उन्हें आज दिनांक 23/03/2026 को बुलाया गया। जिसका आज सफलता पूर्वक आप्रेशन डॉ निकेत चौधरी,ं डा0 तुलिका सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिससे मरीज काफी प्रसन्न हुआ और महीनो के दर्द से उसको निजात मिल सका।
उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ एनपी सिंह ने बताया कि इस तरह के आप्रेशन की सुविधा सदर अस्पताल बोकारो में उपलब्ध है और इस वक्त सदर अस्पताल की डेन्टल टीम भी काफी सक्रिय है। यदि इस तरह की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो तो निःसंकोच सदर अस्पताल के डेन्टल ओ0पी0डी0 में सम्पर्क करें और सफलतापूर्वक इलाज कराये।
आप्ररेशन के दौरान डा0 निकेत चौधरी जिला नोडल पदाधिकारी एन0ओ0एच0पी0, डा0 तुलिका सिंह डेन्टल सर्जन सदर अस्पताल बोकारो, संजय राम दन्त स्वासथ्य विज्ञानी, मोती कुमारी, अन्नू कुमारी, महेश कुमार दन्त सहायक आदि उपस्थित थे।




0 Comments