Translate

23 अप्रैल गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने उप कोषागार बेरमो, तेनुघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ भी मौजूद थे।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- 23 अप्रैल गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने उप कोषागार बेरमो, तेनुघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ भी मौजूद थे।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने उपकोषागार कार्यालय में उपकोषागार पदाधिकारी राहुल कुजूर से बारी बारी से सभी दसवेजो को बारीकी से अवलोकन किया। एवं रजिस्टरों को जांच कर भुगतान से संबंधित जानकारी ली तथा दस्तावेजों का रख रखाव की जानकारी ली। उपायुक्त ने उप कोषागार में कार्य कर रहे कर्मचारियों को बिखरे पड़े दस्तावेजों को लाल कपड़े में बांध कर महीने का हिसाब से सजा कर रखने का निर्देश दिया। उप कोषागार में कार्य कर रहे हेमलाल यादव ने बताया कि पूरा कार्यालय में बरसात के दिनों में पानी भर जाता है सभी जगहों से पानी का रिसाव होता है जिसके कारण सारा फाइल एवं दसवेज भींग कर नष्ट हो रहा है। इस पर उपायुक्त ने सभी जगहों का निरीक्षण किया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह रूटीन जांच है प्रत्येक वर्ष अक्टूबर और अप्रैल माह में कोषागार कार्यालय का नियमित जांच होना चाहिए। यह किसी भी उपायुक्त कर्तव्य बनता है।

 निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। निरीक्षण टीम ने रोकड़ पंजी, आवंटन पंजी, आगत-निर्गत पंजी, सेवा पंजी, इंडेक्स पंजी सहित विभिन्न विभागों के पीएल खातों की समीक्षा की तथा अभिलेखों के संधारण एवं वित्तीय प्रक्रियाओं की स्थिति का जायजा लिया। जीएसटी एवं आयकर कटौती राशि जमा की स्थिति की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं डीडीसी ने विशेष रूप से जीएसटी एवं आयकर (आइटी) कटौती राशि की जमा स्थिति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सप्ताह भर के भीतर इसकी अद्यतन विवरणी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अन्य विभागों के डीडीओ (ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर) को भी अपने-अपने स्तर पर इस प्रकार की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वही वित्तीय अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि कोषागार से जुड़े अभिलेखों का अद्यतन संधारण, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता प्रशासनिक कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने को कहा गया। वहीं कोषागार रिकार्ड रूम का भी जायजा लिया। डीसी - डीडीसी ने तेनुघाट उप कोषागार कार्यालय के विभिन्न कमरों - रिकार्ड रूम का जायजा लिया। साफ सफाई और दस्तावेजों को सुरक्षित लाल कपड़े में रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, कार्यालय उप कोषागार पदाधिकारी राहुल पदाधिकारी विकास कुमार, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दुबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

   उपकोषागार पदाधिकारी राहुल कुजूर ने बताया कि उपायुक्त महोदय का कुछ दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है जल्द ही उनके दिशा निर्देश को पूरा कर ली जायेगी।

Post a Comment

0 Comments