तेनुघाट --- बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष तेनुघाट में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि बेरमो पुलिस ने 48 घंटे में बरामद किए लापता एक महिला व दो नाबालिग बच्चियों को ।
महिला के कथित बयान के आधार पर उन्होंने बताया कि घरेलू आर्थिक तंगी के कारण बिना बताए घर छोड़कर रांची काम के तलाश में गई एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों को बेरमो पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। तीनों को माननीय न्यायालय, तेनुघाट में उपस्थापित कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
क्या था मामला
दिनांक 12.04.2026 को हुल्लास प्रजापति, ग्राम खरपिटो, थाना नावाडीह ने थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि उनके घर की एक महिला और दो नाबालिग लड़कियां 11.04.2026 से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया और तीनों का मोबाइल भी बंद आ रहा था।
इस संबंध में नावाडीह थाना कांड सं0-27/2026, धाराा-96/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कैसे हुई बरामदगी
पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर सूचना संकलन, टेक्निकल इनपुट और बैंक निकासी के आधार पर जांच की गई। पता चला कि घरेलू आर्थिक तंगी और पैसे की जरूरत के कारण तीनों बिना बताए रांची चले गए थे। वहां वे किराये के मकान में रहकर काम की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक अकाउंट से 1600/- रु0 की निकासी भी की थी।
नावाडीह पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला एवं दोनों नाबालिग बच्चियों को रांची से सकुशल बरामद किया।
छापामारी दल में शामिल पुलिस टीम
1. पु0अ0नि0 अमित कुमार सोनी, थाना प्रभारी नावाडीह थाना 2. पु0अ0नि0 राजीव रंजन, अनुसंधानकर्ता, थाना नावाडीह 3. स0अ0नि0 उदय कुमार महतो 4. म0आ0/964, नीतू कुमारी 5. नावाडीह थाना सशस्त्र बल शामिल थे।





0 Comments