Translate

गिरिडीह से अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफतार।

 गिरिडीह से अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफतार।

दो की गिरफ्तारी पचम्बा थाना क्षेत्र से और दो तस्कर को जमुआ थाना क्षेत्र से दबोचा गया।

इस उद्भेदन की जानकारी गिरिडीह एसपी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी।

पुलिस अधीक्षक, डाॅ० बिमल कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रुप से गांजे की तस्करी करने वाले दो व्यक्ति गांजे का खरीद-बिक्री करने हेतु पचम्बा थाना क्षेत्र अन्तर्गत माथाडीह में आये हुए है। प्राप्त सुचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा कौशर अली, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा पचम्बा थाना अन्तर्गत माथाडीह के पास जाँच एवं छापामारी के क्रम में माथाडीह में रोड किनारे सुनसान जगह पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुछ-ताछ करने का प्रयास किया गया तो दोनो लोग भागने लगे। भागते हुए व्यक्तियों को छापामारी दल दौड़ा कर धर दबोचा।

गिरफ्तार व्यक्तियों में शहरी क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी

45 वर्षीय शिव शंकर साव, पिता-स्व० चिन्तामणी साव और 39 वर्षीय हरि शंकर राम, पिता-स्व० भीम राम शामिल हैं।

इन दोनों के निशानदेही पर दो और गांजा तस्कर 

महेन्द्र यादव, उम्र 48 वर्ष, पिता-स्व० मूरथ यादव, पता-पेटहण्डी और कमलेश कुमार सिंह, उम्र 27 वर्ष, पति अनिल कुमार सिंह, दोनों को चित्तरडीह, जमुआ से गिरफ्तार किया गया। वंही इस दौरान 

गिरफ्तार तस्करों के पास से लगभग 10 किलो गांजा बरामद किया गया।

Post a Comment

0 Comments