Translate

सिविल सर्जन बोकारो ने अनुमण्डल अस्पताल चास एवं सी0एच0सी0 चास का औचक निरीक्षण किया।

 सिविल सर्जन बोकारो ने अनुमण्डल अस्पताल चास एवं सी0एच0सी0 चास का औचक निरीक्षण किया।
फाईलों के रखरखाव में कोताही न करें कर्मी, निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन बोकारो ने दिया निर्देश।
 अस्पताल प्रभारी भवन के रख रखाव सम्बन्धित कमियों को नजर अन्दाज न करें। सिविल सर्जन बोकारो
आज दिनांक 18.05.2026 को डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चास एवं अनुमण्डल अस्पताल चास का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चास में ओ0पी0डी0 एरिया, कोल्ड चैन, नेत्र कक्ष, लैब एवं एन0सी0डी0 स्क्रीनिंग कक्ष का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान देखा गया सभी कक्ष में कर्मी उपस्थित थे। ओ0पी0डी0 में डा0 बेनजीर मिर्जा उपस्थित थे 12ः10 तक कुल 36 मरीजों को देखा जा चुका था, उच्च रक्तचाप की जांच 32, नेत्र जांच 07 की जा चुकी थी। कोल्ड चैन का ए0सी0 काम नही कर रहा है डा0 अनिल कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चास को निर्देश दिया गया कि अतिशीघ्र ए0सी0 को ठीक करायें। 
तत्पश्चात डा0 ए0बी0 प्रसाद के द्वारा अनुमण्डल अस्पताल चास का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान देखा गया कि डा0 आभा इन्दु तिर्की उपाधीक्षक अनुमण्डल अस्पताल चास, डा0 रश्मी मेधा, डा0 विकास चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। औचक निरीक्षण के दौरान अनुमण्डल अस्पताल चास में लैब कक्ष, प्रसव कक्ष, फार्मेसी कक्ष एवं ओ0पी0डी0 एरिया की जांच की गई। लेबर रूम व अस्पताल के अन्य कक्ष एरिया में पानी का रिसाव देखा गया। सिविल सर्जन बोकारो के द्वारा उपाधीक्षक अनुमण्डल अस्पताल चास को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द सीपेज को ठीक कराये साथ ही पोस्मार्टम कक्ष का भी भ्रमण किया गया आज के दिन भ्रमण के समय तक कुल 01 पोस्टमार्टम किया जा चुका था। 
भ्रमण के उपरान्त डा0 प्रसाद ने सभी कर्मीयों को निर्देश दिया गया कि कार्यालय का रखरखाव व फाईलों को व्यस्थित करके रखें। जरूरत की फाईलें ही टेबल पर रखें साथ ही फाईलों पर विषय, फाईल नं0, आदि जरूर लिखें। अस्पताल प्रभारी भवन के रख रखाव सम्बन्धित कमियों को नजर अन्दाज न करें बल्कि समय रहते ही उसको ठीक करायें। भ्रमण के दौरान डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो, डा0 आभा इन्दु तिर्की उपाधीक्षक अनुमण्डल अस्पताल चास, डा0 अनिल कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चास, ओम कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments