माननीय झालसा के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा के आदेशानुसार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह (प्रभारी) श्री शरद निशिकांत कुजूर के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कुल 6 बेंचो का गठन किया गया। इन बेंचों में अपराधिक मामलो, वन विभाग के मामलो, उत्पाद विभाग के मामलो ,एन आई एक्ट (चेक बाउंस ) एवं बिजली से संबंधित मामलों एवं अन्य मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 43 मामले निष्पादित हुए एवं कुल 542550 रू राजस्व की प्राप्ति हुई। इस मासिक लोक अदालत में अपर न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ,लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सदस्य एवं अधिवक्ता गण एवं करमचाररियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



0 Comments