मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- गोमिया थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले का खुलासा किया।
क्या है मामला
वादी रंजीत पासवान, पिता स्व. बोदो दुसाध, ग्राम पलिहारी गुरुडीह, कोठीटांड़, थाना गोमिया, जिला बोकारो ने लिखित आवेदन दिया था कि उनकी पुत्री रूमझुम कुमारी का अज्ञात अपराधकर्मियों ने अपहरण कर लिया है।
इस आधार पर गोमिया थाना कांड सं. 53/26 सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।
एस आई टी टीम ने मुंबई से की बरामदगी की।
कांड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बोकारो के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो-तेनुघाट के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा गुप्त सूचना व तकनीकी सहयोग से पता चला कि अपहृता को अज्ञात अपराधकर्मी मुंबई ले गए हैं। वरीय पदाधिकारी को सूचना देकर पुलिस टीम मुंबई पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहृता रूमझुम कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया गया।
और साथ ही दो आरोपी को संबंधित
कांड में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है:
1. प्रिंस कुमार साव, उम्र 19 वर्ष, पिता राजेश्वर साव, साकिन जमकडीह
2. कुन्दन कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व. बाबू लाल प्रजापति, साकिन देवीपुर
दोनों थाना गोमिया, जिला बोकारो के निवासी हैं।
छापामारी दल मे शामिल
1. पु.अ.नि. बिरसा बाड़ा, अनुसंधानकर्ता
2. पु.अ.नि. अरुण कुमार, गोमिया थाना
3. महिला आरक्षी 978 सोनी कुमारी, गोमिया थाना
4. चौकीदार विकास कुमार, गोमिया थाना
5. तकनीकी शाखा बोकारो
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से को जेल भेज दिया गया।



0 Comments