आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले भर में कई स्थानों पर केंद्र सरकार द्वारा की जा रही पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कई पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें स्वेच्छा से जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अलग-अलग स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिए और झंडा लिए पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लो महंगाई पर रोक लगाओ केंद्र सरकारइस्तीफा दो के नारे भी लगा रहे थे उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश दूरी बिलाल अहमद हुसैनी ओवैस अंसारी नागेश्वर मंडल गुड्डू मलिक सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया की विधानसभा चुनाव के बाद खाड़ी युद्ध के नाम पर केंद्र सरकार लगातार जनता का शोषण कर रही है इससे पहले भी सरकार रही है और पेट्रोलियम पदार्थों की दरों में अंतरराष्ट्रीय रूप से वृद्धि हुई है और आज जो वर्तमान भाव है उससे भी ज्यादा दाम रहे हैं लेकिन तब भी आज से कम मूल्य में केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराती रही है इसलिए आज जब जनता हर तरह से परेशान है तो इस तरह की महंगाई का बोझ डालना बिल्कुल अन्याय है आज खाद्य पदार्थ भी अप्रत्याशित रूप से मूल्य वृद्धि के शिकार है सरसों तेल ₹200 किलो पर हो गया है इस महंगाई बम पर अति शीघ्र नियंत्रण जरूरी है अन्यथा बहुत मुश्किल आने वाली है




0 Comments