Translate

सदर अस्पताल बोकारो में MPA-SC सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

सिविल सर्जन कार्यालय, बोकारो के सभागार में आज दिनांक 26 मई 2026 को MPA-SC प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 10 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (Providers) को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, सदर अस्पताल बोकारो में MPA-SC सेवा का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को MPA-SC सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में डॉ. अनामिका सिन्हा एवं मीणा कुमारी मुर्मू ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण एवं उपाधीक्षक, सदर अस्पताल बोकारो डॉ. एन.पी. सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण ने कहा कि MPA-SC सेवा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुलभ परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर डीआरसीएचओ डॉ. शेलीना टुड्डु, मास्टर ट्रेनर डॉ. अनामिका सिन्हा, स्टाफ नर्स मीणा कुमारी मुर्मू, डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर अमित कुमार, PSI इंडिया के जिला प्रबंधक प्रेम कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

यह पहल परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments