Translate

जिले में आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर में 33 अभ्यर्थी हुए सफल

माननीय मुख्यमंत्री, माननीय परिवहन मंत्री एवं आदरणीय उपायुक्त, बोकारो के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय, बोकारो द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा पात्र आवेदकों को सरल एवं सुलभ तरीके से लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 29 जून 2026 को कसमार प्रखंड कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी, ऑनलाइन परीक्षा एवं लर्निंग लाइसेंस निर्गमन से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं संपन्न कराई गईं।

शिविर के दौरान कुल 54 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 33 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा में सफल हुए। सफल अभ्यर्थियों को नियमानुसार लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया।

जिला परिवहन कार्यालय का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त करें, उनका पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन चालक बनें।

आगामी शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है :

03 जुलाई 2026 – पेटरवार

10 जुलाई 2026 – चंदनकियारी

24 जुलाई 2026 – चास

07 अगस्त 2026 – नावाडीह

21 अगस्त 2026 – चंद्रपुरा

जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम प्रखंड में आयोजित शिविर का लाभ उठाकर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करें तथा सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।



Post a Comment

0 Comments