मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज तेनुघाट के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने बताया कि झारखंड सरकार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सरायकेला प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की लापरवाही की वजह से उपेंद्र मांझी को कार्ययारित स्थानांतर्गत वर्ष 1981 से 1986 तक जीपीएफ लेखा संख्या SKPH 26 में कटौती की राशि का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है। कटौती की गई राशि का अदयतन ब्याज सहित भुगतान नहीं होने के कारण श्री मांझी को आर्थिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि श्री मांझी उक्त अवधि में सरायकेला प्रमंडल में नलकूप खलासी के पद पर कार्यरत थे और दिनांक 31 दिसंबर 2020 को सेवानिवृत हो चुके हैं। श्री मांझी द्वारा अपने भुगतान के लिए कई बार अनुरोध किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अनावश्यक प्रतिदिन ब्याज की राशि बढ़ता जा रहा है। जिसका भार सरकार को झेलना पड़ेगा।
आगे श्री इंदेश्वरी चौबे ने बताया कि भुगतान की दिशा में अब और विलंब होने पर न्याय की गुहार के लिए मामला को न्यायालय में भी उठाया जा सकता है, जिसे सरकार और विभाग की बदनामी होगी। इस अवसर पर श्री इंदेश्वरी चौबे के साथ समाज के अन्य लोग मौजूद थे।



0 Comments