आज दिनांक 20/06/2026 को श्री दिगम्बर जैन भवन हरमू रोड रांची में ट्रांसपोर्ट एसोसियन की मीटिंग सम्पन्न हुई इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य ट्रांसपोर्ट नगर रांची जो कि सुकुरहुटू कांके में सरकार के द्वारा बनाया गया है उसमें सारे ट्रांसपोर्ट को शिफ्ट करने एवं वही से सारे ट्रांसपोर्ट के काम चलाने को सरकार ट्रांसपोर्टर्स पे दवाब बना रही है जो कि ट्रांसपोर्ट एसोसियन इसका पहले से विरोध करते आ रहा है और आज की मीटिंग में भी इसका विरोध किया गया है चूंकि इस विरोध का मुख्य कारण ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधाएं काफी नहीं है और ट्रांसपोर्ट एसोसियन का कहना है कि सैकड़ों ट्रांसपोर्ट रांची में संचालित होते है चूंकि ट्रांसपोर्ट नगर में जो वेयरहाउस बनाए गए है वो इतने सारे ट्रांसपोर्ट के लिए काफी नहीं है एवं सुरक्षा के लिहाज़ से भी ट्रांसपोर्ट नगर सुरक्षित नहीं है इसीलिए ट्रांसपोर्ट एसोसियन ने सरकार के सामने अपनी कुछ मांगो को रखा है एवं जो नो एंट्री छोटे मालवाहक वाहनों के लिए रांची शहर के अन्दर लगता है जिसका कि समय 9 बजे सुबह से 11 बजे सुबह एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक होती है उसको हटाने की भी माँग राखी गई इसका कारण ये बताया गया कि ये समय बिजनेस पिक आवर के अन्दर है जिसमें कि व्यापारियों एवं ट्रांसपोर्टर को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है इसे भी हटाने की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी.इस मौके पर राज्य सभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी भी उपस्थित रही और सारे समस्याओं को सुना एवं समझ एवं ये आश्वासन दिया कि वे इन सभी मुद्दों से माननीय परिवहन मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को अवगत करवाएंगी एवं इन समस्यों का समाधान अवश्य निकलवाएंगी...इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसियन के तमाम सदस्यगण शामिल रहे जिनमें मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट एसोसियन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल रहे।
रिपोर्ट ताशफीन मुर्तज़ा की सहयोगी आसिफ अहमद शाह
0 Comments