Translate

गिरिडीह शहर में मंगलवार को एक बार फिर नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

गिरिडीह शहर में मंगलवार को एक बार फिर नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान गांधी चौक से बड़ा चौक तक सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे हटाए गए, वहीं सड़क पर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चालान भी काटा गया। इस अभियान के दौरान निगम अधिकारियों और फुटपाथी दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान दुकानदारों ने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के की जा रही कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि पहले स्थायी स्थान उपलब्ध कराया जाए, फिर वे स्वयं दुकानें स्थानांतरित कर देंगे। इसके अलावा दुकानदारों ने यह भी कहा कि शाम के समय सड़क किनारे लगने वाली फास्ट फूड और चाट की दुकानों पर कार्रवाई नहीं होती है। इस मौके पर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments