Translate

गिरिडीह शहर की तस्वीर बदलने वाली एक बड़ी परियोजना जल्द धरातल पर उतरने जा रही है।

गिरिडीह शहर की तस्वीर बदलने वाली एक बड़ी परियोजना जल्द धरातल पर उतरने जा रही है। दरअसल शहर के शास्त्री नगर से अरगाघाट तक उसरी नदी तलहटी में भव्य मरीन ड्राइव का नि निर्माण होगा, जिस पर लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां बताते चलें कि गिरीडीह विधायक, नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू की पहल पर इस महत्वाकांक्षी योजना को गति मिली है। इस बाबत बताया गया कि

जुडको (JUIDCO) द्वारा टेंडर जारी किया जा चुका है और प्रक्रिया अंतिम चरण में है और यदि सब कुछ तय समय पर रहा तो जुलाई से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वंही मरीन ड्राइव बनने के बाद उसरी नदी का किनारा आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा और लोगों को सैर, व्यायाम तथा मनोरंजन के लिए नया आकर्षक स्थल मिलेगा। गौरतलब है कि 

इस परियोजना से न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments