Translate

पीएम-कुसुम कंपोनेंट-बी (फेज-III) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।


पीएम-कुसुम कंपोनेंट-बी (फेज-III) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
■ *उपविकास आयुक्त गोड्डा ने योजनांतर्गत अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने का दिया निर्देश।*

■ *कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिए जाएं।:-उपविकास आयुक्त, गोड्डा*
समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त ,गोड्डा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) कंपोनेंट-बी (फेज-III) से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*

 *बैठक में योजना के क्रियान्वयन, प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति तथा किसानों को योजनांतर्गत अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के प्रति किसानों के बीच व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि पात्र किसान सोलर सिंचाई पंप की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पीएम-कुसुम योजना किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषि लागत को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से किसानों को डीजल एवं पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने में सहायता मिलेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा प्राप्त होगा।*

*बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत लाभुकों, स्थापना की प्रगति तथा शेष लक्ष्यों की समीक्षा की गई। उपविकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए तथा लाभुक चयन एवं स्थापना कार्य में निर्धारित समय-सीमा का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था किसानों के लिए दीर्घकालिक एवं किफायती विकल्प है। इससे सिंचाई की सुविधा सुदृढ़ होगी, कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।*


*बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिजीत शर्मा, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग श्री राजेश कुमार मिश्रा,तकनीकी विशेषज्ञ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।*
 

Post a Comment

0 Comments