जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
■ *जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।*
*जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, अतिक्रमण, प्रमाण-पत्र निर्गत करने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*
*उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जिला प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।*
*जनता दरबार में कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*
*जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का विधिसम्मत एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।*
*मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।*


0 Comments