Translate

*खराब ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा के प्रस्ताव को विद्युत विभाग ने स्वीकार किया*

*खराब ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा के प्रस्ताव को विद्युत विभाग ने स्वीकार किया*
बिजली ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने पर आम जनता को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान हेतु समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कुछ दिनों पूर्व विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक प्रस्ताव सौंपा था। प्रस्ताव में आग्रह किया गया था कि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में किसी अधिकृत एजेंसी के माध्यम से हाइड्रा एवं ट्रैक्टर की सहायता से खराब ट्रांसफार्मर को टी.आर.डब्ल्यू. से लाकर संबंधित स्थान पर शीघ्र स्थापित कराया जाए, ताकि भीषण गर्मी के दौरान जनता को जल्द राहत मिल सके।
विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही इस कार्य के लिए एक एजेंसी की नियुक्ति कर विभागीय स्तर से आवश्यक पत्र भी जारी कर दिया गया है।
अब किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने की लिखित सूचना संबंधित सहायक अभियंता अथवा कनीय अभियंता को प्राप्त होने पर विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा तथा टी.आर.डब्ल्यू. एवं संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद अविलंब ट्रांसफार्मर बदलने एवं स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस व्यवस्था के लागू होने से ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा बिचौलियों की भूमिका में भी कमी आएगी। 25 केवीए, 63 केवीए, 100 केवीए, 200 केवीए एवं 500 केवीए क्षमता वाले वितरण ट्रांसफार्मरों के परिवहन, लोडिंग-अनलोडिंग, खोलने, खींचने, लगाने एवं हटाने का कार्य एजेंसी राजकिशोर भगत, महागामा को सौंपा गया है।
कंपनी को क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसफार्मरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने, खराब ट्रांसफार्मरों को हटाने, नए अथवा मरम्मत किए गए ट्रांसफार्मरों को स्थापित करने तथा अन्य संबंधित सहायक कार्यों का दायित्व भी प्रदान किया गया है।
इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय पर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग राजेश मिश्रा सहित विभाग के सभी वरीय अधिकारियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments