Translate

बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त अभियान, तीन बच्चों को कराया गया मुक्त

गिरिडीह: बाल श्रम उन्मूलन के उद्देश्य से सोमवार को श्रम विभाग एवं बनवासी विकास आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में गावां एवं तीसरी प्रखंड में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पूर्व चिन्हित प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें गावां स्थित चौधरी सर्विस सेंटर से दो तथा तीसरी स्थित ऋषि जनरल स्टोर से एक बच्चे को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया। इस प्रकार कुल तीन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कर उनके अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया अभियान का उद्देश्य बाल श्रम की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों का संरक्षण तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर जाकर बाल श्रम निषेध संबंधी कानूनों की जानकारी दी और लोगों से बच्चों को मजदूरी में न लगाने की अपील की।अभियान में श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अक्षय कुमार (गावां), श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार (तीसरी), पुलिस अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह (तीसरी थाना), चाइल्ड हेल्पलाइन के रंजीत कुमार, समता शिक्षा केंद्र के इंकज कुमार तथा बनवासी विकास आश्रम के सामुदायिक कार्यकर्ता उज्ज्वल मिश्रा, रूपा कुमारी, उत्तम कुमार एवं नीरज मुर्मू शामिल रहे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अक्षय कुमार ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अपराध है और इसके उन्मूलन के लिए प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिलाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments