इस शिविर में कुल 107 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसे ब्लड बैंक गिरिडीह को सौंप दिया गया।
इस रक्तदान शिविर के संयोजक पंकज राठी एवं सहसंयोजक CA संजय शर्मा है।
कैंप को सफल बनाने में डॉक्टर सज्जन कुमार डोकानिया ब्लड बैंक के डॉक्टर सोहेल मुकेश जालान सतीश केडिया नीलकमल भारतीय सुनील मोदी महासचिव राकेश मोदी संजय बुधौलिया विकास खेतान सरवन केडिया रेड क्रॉस सोसाइटी के अरविंद कुमार मदन विश्वकर्मा विवेश जालान आदि कई सदस्यों का सहयोग रहा।
सभी रक्तदाताओं को उनके रक्तदान के लिए आभार प्रकट किया गया क्योंकि एक रक्तदान तीन व्यक्तियों को जीवनदान दे सकता है।
सभी रक्तदाताओं को रक्तदान का प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।
अंत में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सोहेल एवं उनकी टीम के सभी सहायक को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
डॉक्टर सज्जन डोकानिया सिविल संयोजक पंकज राठी एवं सहसंयोजक संजय शर्मा जी को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।





0 Comments