Translate

बिजली संकट से निजात पाने के लिए केसीसीआई ने की विधुत अधिकारियों के साथ बैठक।

 
गिरिडीह: गिरिडीह में बिजली संकट से निजात पाने के लिए आज कोयलांचल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल बर्मन की अगुवाई में सदस्यों ने विधुत विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता प्रतोष कुमार के कार्यालय पहुंचे जहां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के तमाम अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान बिजली की व्यवस्था के सुधार को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत की गई। बरसात से पूर्व बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही स्विच की संख्या बढ़ाने की बात कही गयी ताकि ब्रेकडाउन में कम से कम एरिया प्रभावित हो। इसके अलावे खराब पड़े इंसुलेटर को बदलने व आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग के द्वारा एक कॉल सेंटर नंबर जारी करने की भी बात कही गयी। अधिकारियों ने हर संभव उपभोक्ताओं को बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में राजेश गुप्ता, गोपाल दास भदानी, डॉ सुमन, अरुण कुमार साव, राहुल कुमार, मनीष बर्णवाल, गौतम सागर, रवि राज, सौरव महासेठ, धर्मप्रकाश समेत कई लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments