शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय हरिचक में भाजपा गिरिडीह जिला महानगर के पार्टी पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष के साथ एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक का संचालन गिरिडीह महानगर के महामंत्री संदीप डांगेच ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन महानगर के महामंत्री सिकंदर हेमब्रम ने किया l
इस बैठक में दुमका के पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे lइस मौके पर श्री सुनील सोरेन ने कहा मंडल के सारे पदाधिकारी मंडल में 24 घंटे का प्रवास करेंगे, इस दौरान मंडल में बैठक करेंगे उसके बाद शक्ति केंद्र के संयोजक सह-संयोजक बूथ के अध्यक्ष के साथ बैठक कर संगठन मजबूती के लिए रणनीति तय करेंगे l
आने वाले पंचायत चुनाव में वैसे लोगों से भी संपर्क करना है जो पंचायत चुनाव में जीत की स्थिति में हो, अगर वो व्यक्ति हमारी पार्टी में नहीं भी हो सामाजिक जीवन जीने वाला व्यक्ति हो वैसे लोगों को भी पार्टी में जोड़ना है l SIR के संबंध में इन्होंने कहा कि गलत लोगों का नाम जूटे नहीं सही लोगों का नाम कटे नहीं इस पर सभी बीएलओ 2 के कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना है। वंही मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा पार्टी के सारे पदाधिकारी मंडलों में प्रवास करेंगे सभी मंडलों में 7 जुलाई तक बैठक करना है बैठक का तिथि तय कर लिया गया है सभी प्रभारी मंडलों में 24 घंटा का प्रवास करेंगे और सभी मंडलों के सभी शक्ति केंद्र में प्रभारी बना दिया गया है प्रभारी भी शक्ति केंद्र में बैठक करेंगे l और कल मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक बूथों पर सुनना है इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश सभी लोगों को दिया गया l इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष देवराज, जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, जिला मंत्री सुरेश मंडल, जिला मंत्री गुड़िया देवी, कार्यालय मंत्री संत कुमार लल्लू, जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत बरनवाल, अनूप सिन्हा हरिंदर सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, केदार महतो, जयप्रकाश वर्मा, जयशंकर सिन्हा सिंकु, कुंदन सिंह, राजेश गुप्ता, मनोज पांडेय, मनोहर यादव, खिरोधर दास, रघुनंदन कुमार कुशवाहा, सौरभ सागर मिश्रा, सोमनाथ पांडेय थे l
साथ में दूलार चंद महतो अनिल सिंह हेमलाल प्रसाद वर्मा शहीद कई लोग थे।




0 Comments