Translate

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गिरिडीह के हरिचक में डॉ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125 वे स्मरण पक्ष के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया l

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने किया l इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री गणेश मिश्रा उपस्थित थे, और संचालन जिला के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सुरेश मंडल ने किया lइस दौरान यहां 

जिला के अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कल डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती पर सभी बूथों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे l पार्टी की और से सरल ऐप पर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म में अधिक से अधिक लोग इससे जुड़े और प्रतिक्षण प्राप्त करने का दिशा निर्देश दिया गया और गिरिडीह जिला महानगर को जो लक्ष्य दिया गया उसे पूरा किया जा सके l

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने डॉ श्यामा प्रसाद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से कहा उनके पद चिन्हो पर चलना है, राष्ट्रप्रथम इनका सोच था यह संकल्प हमलोगों को लेना है l राष्ट्र प्रथम के तहत उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया एक साजिश के तहत कश्मीर में उनकी हत्या हुई और उन्हीं के स्मरण पर आज 125 वा स्मरण दिवस मनाया जा रहा है l 

श्री मिश्रा ने अपनी व्याख्या में उनके बीते हैं पल को बताते कहां उन्होंने अपनी पद की परवाह न करते डॉ मुख़र्जी केंद्र में मंत्री होते हुए भी उन्होंने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और इस भारत देश के कश्मीर में दो संविधान दो निशान दो प्रधान का खुलकर विरोध किया l 1951 में जनसंध की स्थापना की, नेहरू लियाकत समझौते को विस्तार से बताया गया l पहली बार डॉ मुखर्जी के नेतृत्व में चुनाव हुई उसमें तीन सीट पर जनसंघ की जीत हुई, डॉ मुखर्जी जी के संघर्ष की व्याख्या लोगों को सुनाया गया उन्हें स्मरण किया गया जनसंघ काल से लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना तीन सीट से सत्ता तक भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को श्री मिश्रा ने बताया l  

मौके पर पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नूकांत कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विनिता कुमारी, जिला महामंत्री संदीप डगेच, जिला उपाध्यक्ष में नवीन सिन्हा संगीता सेठ जिला मंत्री दीपक यादव रिंकी देवी, डॉ शैलेंद्र चौधरी,सुबोध कांत सदानंद राम, सुनित सिंह, निर्भय सिंह मिथुन चंद्रवंशी राजेश जायसवाल अमर सिंह सुमन सिन्हा ज्योतिश शर्मा मंडल अध्यक्ष में खिरोधर दास अजय सिंह सोमनाथ पांडेय,राजेश गुप्ता, जयशंकर सिन्हा सिंकु, कुंदन सिंह मनोज पांडेय जयप्रकाश वर्मा,और हरेंद्र सिंह अरविंद चंद्र राय बबली साहू राजेश वर्मा, सहित सैकड़ो लोग थे l

Post a Comment

0 Comments