Translate

गोड्डा में अपराधियों ने सरेशाम ज्वेलरी दुकान में फायरिंग कर 30 लाख लुटे

गोड्डा में अपराधियों ने सरेशाम ज्वेलरी दुकान में फायरिंग कर 30 लाख लुटे                                           गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगिल चौक के समीप काली मंदिर शालीमार होटल के सामने बंगाली ज्वेलरी दुकान में तीन से चार राउंड गोली चलने की सूचना। नगद और जेवरात भी लूटे लगभग 30 लाख की लूट कर अपराधी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए गोड्डा के मुख्य बाजार से नकाबपोश अपराधियों ने बंगाल ज्वेलर्स को बनाया निशाना गोड्डा के कारगिल चौंक से महज 50 फिट दूर वारदात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती एक बाइक पर आए तीन अपराधी बदमाश दुकान में घुसे और एक बाहर देता रहा पहरा दुकानदार के विरोध करने पर दुकान के अंदर तीन राउंड और भागते समय तीन राउंड फायरिंग की करीब 5 लाख नगद और 25 लाख सोने चांदी के जेवर लूटे दुकानदारों ने गोड्डा बंद आह्वान किया हाथ में ज्वेलरी से भरा झोला लेकर पिस्टल लहराते हुए बाइक से भागते अपराधियों का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद अपराधियों के बिहार सीमा की ओर भागने की आशंका सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने शुरू की छापेमारी घटना के बाद पुलिस की कई टीम एक साथ विभिन्न बिंदुओं पर छापेमारी कर रही है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है
 गोड्डा के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना घटी है गोड्डा शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके मुख्य बाजार में इस तरह की घटना को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कारगिल चौक से महज 50 फीट की दूरी पर स्थित बंगाल ज्वेलर्स में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए करीब 30 लाख रुपए की नगदी व सोने चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए वारदात शाम करीब 7:30 बजे की है जब बाजार में अच्छी खासी भीड़ थी अपराधियों ने करीब छः राउंड फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी घटना के बाद बाजार में अफरा- तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे लूट के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले दो बदमाश दुकान में घुसे एक बाहर देता रहा पहरा पीड़ित दुकानदार बासु राय के अनुसार तीनों बदमाश काले कपड़े नकाब और पिस्तौल से लैस होकर एक काले रंग की बाइक से पहुंचे एक अपराधी बाइक पर बाहर निगरानी करता रहा जबकि दो बदमाश दुकान में घुस गए तीनों की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष की होगी उसी समय दुकान में दो-तीन ग्राहक मौजूद थे हथियारबंद अपराधी को देखते ही ग्राहक अपनी जान बचाकर भाग गए इसके बाद अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दिया वही दुकानदार और अपराधियों में हाथापाई भी हुई लूट के दौरान दुकानदार बासु राय ने विरोध किया तो अपराधियों ने उनसे हाथापाई कर नोक झोक की,पिस्टल के बट से उसके चेहरे पर वार किया इसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दुकान के अंदर तीन राउंड फायरिंग कर दी हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ अपराधियों ने काउंटर में रखे करीब ₹ 5 लाख नगद और बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात एक बैग में भर लिए प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लूट की कुल राशि लगभग 30 लाख रुपए नगद व जेवरात मिलाकर बताई जा रही है भागते समय अपराधियों ने भागते हुए गोलियां बरसाई जिससे बाजार में भगदड़ मच गयी लूट के बाद बदमाश दुकान से बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर पथरगामा रोड की ओर भाग निकले भागते समय भी उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की जिससे पूरे बाजार में दहसत फैल गई प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अपराधियों ने लगभग 20 मिनट तक दुकान में रहे और आराम से लूटपाट करते रहे घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आकाश भारद्वाज नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा पुलिस ने अपराधियों का पीछा शुरू कर दिया आशंका है कि बदमाश विसाहा मार्ग से बिहार सीमा की ओर भागे होंगे सीमावर्ती इलाके में नाकेबंदी कर लगातार छापेमारी की जा रही है पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा गोड्डा शहरी इलाके में अपराधियों द्वारा इस तरह की घटना को शाम के 7:30 बजे अंजाम देना पुलिस के लिए चुनौती है

Post a Comment

0 Comments