Translate

37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा ने लहराया परचम, टीम ने जीता रजत पदक

गिरिडीह: विद्या भारती द्वारा आयोजित पर्वत श्रेणी बेतिया में 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह की कबड्डी टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा और द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित हुआ है।

 आचार्या श्रीमती अनीता दीदी एवं श्री प्रसून आचार्य जीके कुशल मार्गदर्शन में भैया-बहनों की टीम ने मैदान पर अदम्य साहस, तकनीक और खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले तक का सफर तय कर टीम ने यह साबित कर दिया कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। 

आज प्रातः विद्यालय की वंदना सभा में विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य श्री आनंद कमल ने सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि यह जीत केवल पदक की नहीं, संस्कार और पुरुषार्थ की जीत है। हमारे खिलाड़ियों ने विद्या भारती के 'खेलो और खिलो' के मंत्र को चरितार्थ किया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी इसी लगन से परिश्रम करते रहेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का परचम लहराएंगे। वंही अंत में 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भैया-बहनों एवं आचार्य बंधु-भगिनी ने करतल ध्वनि से विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments