अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78 में स्थापना दिवस व राष्ट्र विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में पीरटांड़ प्रखंड इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया एवं फाइनल मधुबन स्ट्राइकर vs यंग स्टार क्लब के बीच खेला गया जिसमें मधुबन स्ट्राइकर ने बाजी मारी। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम में मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार एवं समाजसेवी भारत साहू साथ ही अभाविप प्रदेश SFS सह संयोजक अनीश राय उपस्थित रहे। इस मौके पर थाना प्रभारी महोदय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना कल से ही समाज हित,राष्ट्र हित एवं विद्यार्थी हित में कार्य करते आ रहा है , । वंही मौके पर समाजसेवी भारत साहू ने कहा कि अभाविप आज 78 वर्ष हो गया है । इस दौरान, अनीश राय ने कहा कि अभाविप पूरे देश भर में स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम का अभियान चला रहा है परिषद का मानना है कि युवा जब तक खेल से नहीं जुड़ेंगे तब तक शारीरिक दक्षता एवं मानसिक क्षमता विकसित नहीं होगा ।




0 Comments