


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्र विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गिरिडीह प्रखंड इकाई द्वारा झंडा मैदान में भगवान बिरसा मुंडा राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल सोलह टीमों ने भाग लिया। रविवार को
रोमांचक फाइनल मुकाबला एच ई हॉस्टल और हरलाडीह टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए हरलाडीह टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। इस मौके पर
कार्यक्रम में एस पी सिंहा,मुकेश रंजन, कृष्णा त्रिवेदी,विजय ओझा,अनीश ,नीरज,विनय सिंह, डॉ शैलेंद्र चौधरी, सुरेश साव रंजीत राय ,संजीत सिंह पप्पू, अभिनवजीत उपस्थित रहे। इस मौके पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर अतिथिगणों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना काल से ही समाज हित, राष्ट्र हित और विद्यार्थी हित में निरंतर कार्य कर रही है। समाजसेवी विनय सिंह ने कहा कि 78 वर्षों की यात्रा में एबीवीपी ने छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ शैलेन्द्र चौधरी ने कहा कि एबीवीपी पूरे देश में "स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम" अभियान चला रही है।परिषद का मानना है कि जब तक युवा खेलकूद से नहीं जुड़ेंगे, तब तक उनमें शारीरिक दक्षता और मानसिक क्षमता का समुचित विकास संभव नहीं है।इस मौके पर
कार्यक्रम में गिरिडीह नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, शुभम कुमार, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।


0 Comments