Translate

गिरिडीह जिले के तिसरी में डीजे का बकाया मांगने पर डीजे संचालक को पीट कर किया हत्या,

 गिरिडीह जिले के तिसरी में डीजे का बकाया मांगने पर डीजे संचालक को पीट कर किया हत्या,

 पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके के मंशाडीह ओपी के कुंडी गांव में देर रात डीजे संचालक की हत्या लाठियों से पीटकर कर दिया। डीजे संचालक जागेश्वर भूला के हत्या का आरोप गांव के ही रामा खेवरावार पर लगा है। लिहाजा, मंशाडीह ओपी पुलिस ने आरोपी रामा खेवरावार को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि हत्या के आरोपी रामा खेवरावार ने डीजे का बकाया मांगने को लेकर मारपीट हुआ। और इसी दौरान आरोपी ने मृतक पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला किया। जिसे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दो साल पहले गांव में शादी को लेकर मृतक जागेश्वर भूला ने डीजे बुकिंग किया था। जिसका पैसे बकाया था। सोमवार की देर रात मृतक ने जब रामा खेवरावार से बकाया पैसे का मांग। तो रामा खेवरावार ने मृतक पर लाठी से हमला कर उसकी जान ले लिया। देर रात ही एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरे दिन मंगलवार की सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments