




ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने आज गिरिडीह सदर तथा गांडेय प्रखंड क्षेत्र के कुछ आयुष्मान आरोग्य मंदिर का जायजा लेकर इसकी मौजूदा उपयोगिता पर स्थानीय लोगों से बात की। इस
टीम की अगुवाई पार्टी नेता एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने की, जबकि मेहताब अली मिर्जा, मनोज यादव, शंकर वर्मा, यमुना वर्मा आदि साथ थे। इस क्रम में सदर प्रखंड के खावा पंचायत तथा गांडेय प्रखंड के बुधुडीह स्थित आरोग्य मंदिर बंद दिखे। वंही इस दौरान
इसे लेकर खावा (नावाडीह) के स्थानीय लोगों ने बताया कि, यहां का आयुष्मान आरोग्य मंदिर सप्ताह में सिर्फ 1 दिन ही खुलता है, जब एक नर्स इसे कुछ घंटों के लिए खोलती हैं। वहीं, बुधुडीह में आरोग्य मंदिर के पास मौजूद कुछ स्थानीय महिलाओं ने बताया कि, इसका संचालन सिर्फ नाममात्र ही हो रहा है। किसी अधिकारी के आने की सूचना पर इसे विशेष रूप से खोला जाता है, नहीं तो सिर्फ खानापूर्ति होती है।
श्री यादव ने कहा कि, यह स्थिति दुखद है। हमारी मांग है कि, सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को पर्याप्त संसाधनों और सुविधाओं से युक्त कर इसे 24 घंटे खुला रखने की गारंटी होनी चाहिए। कहा कि, शीघ्र ही उनका संगठन इस मामले में जागरूकता अभियान चलाकर आंदोलन करेगा।


0 Comments