Translate

गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

 गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। 

गिरिडीह, उपायुक्त, रामनिवास यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अंतर्गत 'ए' श्रेणी में अधिसूचित पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के आलोक में पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन की प्रक्रिया पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्राधिकार की संरचना, कार्यों, दायित्वों तथा अधिसूचित पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, प्रभावी प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं एवं अभिलेख निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने निर्देशित किया कि प्राधिकार के गठन संबंधी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु पर्यटन विभाग, झारखंड, रांची को भेजा जाए। इस दौरान 

बैठक में इस बात पर भी बल दिया गया कि पर्यटन विकास प्राधिकार के गठन से जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थलों का सुनियोजित एवं सतत विकास सुनिश्चित होगा। इसके माध्यम से पर्यटन स्थलों के बेहतर प्रबंधन, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार, पर्यटकों के लिए गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं के विकास तथा स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी-सह-जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी, गिरिडीह सहित संबंधित अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments