Translate

झारखंड पेंशनर कल्याण समाज अनुमंडल शाखा तेनुघाट बोकारो के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तेनुघाट को एक पत्र प्रेषित कर बताया

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- झारखंड पेंशनर कल्याण समाज अनुमंडल शाखा तेनुघाट बोकारो के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तेनुघाट को एक पत्र प्रेषित कर बताया कि मदन राम 31/ 10 /23, तुगेश्वर तिवारी, शंभू गोप, रामदुलार रविदास 31/10 /24, प्रभु राम 31/01 /2025 एवं शारदा देवी 28/02/26 को सेवा निवृत हुए हैं। जिन्हें सरकार के नियमानुसार पेंशन देय है। परंतु आज तक इनके पेंशन का निर्धारण नहीं हो पाया है। फलस्वरूप इन्हें पेंशन का भुगतान नहीं मिल पा रहा है और यह भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। ये सेवा निवृत कर्मी अपने पेंशन के भुगतान के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी इनका पेंशन निर्धारण नहीं हो पाया है। जिसे लेकर 23 जून एवं 4 जुलाई को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट के कार्यालय में वार्ता हुई। जिसके आलोक में सेवानिवृत कर्मियों का पेंशन प्रपत्र तैयार कर महालेखाकार रांची को 31 जुलाई तक अग्रसारित कर पेंशनर समाज को सूचित करें। अगर उक्त तिथि तक पेंशन का निपटारा नहीं किया गया तो बाध्य हो 5 अगस्त को घेराव, धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल जैसी मुहिम चलाया जाएगा। जिसकी प्रतिलिपि उपयुक्त बोकारो, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, आरक्षी उपाधिक्षक बेरमो, थाना प्रभारी तेनुघाट एवं अधीक्षण अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अंचल धनबाद को भी प्रेषित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments