माननीय मुख्यमंत्री महोदय की जनहितकारी सोच, माननीय परिवहन मंत्री महोदय के मार्गदर्शन, परिवहन सचिव महोदय के निर्देश तथा उपायुक्त (DC) महोदय के आदेशानुसार दिनांक 10 जुलाई 2026 को चंदनकियारी प्रखंड में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 70 अभ्यर्थियों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 51 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए तथा 19 अभ्यर्थी असफल रहे।
शिविर के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) एवं मोटरयान निरीक्षक (MVI) स्वयं उपस्थित रहे तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करते हुए इसे पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया। साथ ही अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके प्रखंड स्तर पर ही लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना, परिवहन सेवाओं को सुलभ बनाना तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी परिवहन सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।









0 Comments