Translate

बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है

 ■ मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत लंबित 02 वादों में दोनों पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव, सुश्री निंभा रंजना लकड़ा, मध्यस्थ श्री के०जी० चटर्जी, चन्दनकियारी थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझाया गया।

■ बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है

================================

बोकारो :- झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06 जून, 2023 को डालसा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत लोगो को पम्पलेट वितरण किया गया। साथ ही बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एन0आई0 केस डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क, दुर्घटना, जैसे वादों का निपटारा इस पखवाड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, विभिन्न थानों के पदाधिकारीगण एवं पीएलवीगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

वहीं मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत आज न्यायालय में लंबित 02 वादों में दोनों पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव, सुश्री निंभा रंजना लकड़ा, मध्यस्थ श्री के०जी० चटर्जी, चन्दनकियारी थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझाया गया*। जिसमें G.R. वाद संख्या 635/2019 एवं G.R. वाद संख्या 681/2019 में अजीत कुमर सिंह बनाम रूबी मिश्रा के बीच वर्षो से लंबित केस में सूचक द्वारा लिए गए जमीन व मकान विपक्षीगण को वापस कर देगें तथा 18 लाख पचास हजार विपक्षीगण, सूचक को वापस कर देगे इसी सुलह के आधार पर वाद को समाप्त किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के सचिव सुश्री निंभा रंजना लकड़ा के द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments