Translate

आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक था बदमाश,, हथियार के साथ चढा पुलिस के हत्थें,,

आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक था बदमाश,,   हथियार के साथ चढा पुलिस के हत्थें,,                         
सज्जन कुमार गर्ग 
मुंगेर।जिला पुलिस मुख्यालय के जमालपुर आर्दश थान पुलिस ने गुप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करतेहुएअवैधआग्नेयास्त्र के साथ दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।बताया कि गिरफ्तार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराकमें जुटे थे,इसके पूर्व ही पुलिस के पहुंचने 
और दोनो बदमाश को धर दबोच करइनके मंसूबों परपानी फेरदिया 
 वही तलाशी के दौरान पुलिस ने में कमर में छिपा कर रखे एक पिस्तौल,दो मोबाइलऔर पैतीस सौ रूपया नगद बरामद किया है।  बताया कि एक मोबाइलचोरी किया हुआ हैं पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।बताया गया कि पुलिसको सुबह सुचना मिली कि   किसी घटना को अंजाम देने दो अपराधी हथियारों से लैश होकर दौलतपुर रेलवे कोलोनी पहुंचे हैं।  इसी दौरान जमालपुर थाने की पुलिस गस्ती गाड़ी घटनास्थल के आसपास से गस्ती करते हुए गुजर रही थी। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर से दो संदिग्धों बदमाश को भागते देख खदेड़कर धर दबोचा लिया और थाना ले आया गया।वही आश्चर्य सभी को तब हुआजब जमालपुरथानाध्यक्ष दोनों सेअपने कार्यालयमेंमोबाइल के संबंध मेंपुछताछ कर ही रहे थे कि पुलिस पदाधिकारी ज्योति कुमारी,थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार         सहित अन्य उपस्थित लोगों के सामने से अपनी कला का जादू दिखाते हुए एक मोबाइल को कमर के नीचे छिपा लिया काफी खोजबीन परभी नहीं मिला तो थानाध्यक्ष ने सीसीटीवी कैमरे को देखना शुरू किए तो सारा माजरा साफ हो गया और गिरफ्तार बदमाश के पास से मोबाइल बरामद किया गया, जहां सभी आश्चर्यचकित हो देखते रह गए। वही थानाध्यक्ष  सर्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों बदमाश कोतवाली थाना मुंगेर क्षेत्र के हैं बदमाशों  की पहचान लाल दरवाजा निवासी रामरतन यादव के पुत्र  नीरज तथा देवन प्रसाद यादव के पुत्र ज्ञान प्रकाश उर्फ छोटू के रूप में हुई है। कहा कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है। दोनों ही बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।फिलहाल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments