दरभंगा
सहायक विधुत अभियंता की टीम विधुत आपूर्ति प्रशाखा जाले
दरभंगा ग्रामीण बिजली विभाग के विधुत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार के आदेशानुसार मंगलवार को सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व वसूली मिशन चलाया गया। जिसमें सिंहवाड़ा सबडिवीजन अंतर्गत विधुत आपूर्ति प्रशाखा जाले, कमतौल,सनहपुर वह सिंहवाड़ा में 63 लाख से अधिक राजस्व वसूली कर पुरे नार्थ बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया।
वहीं सिंहवाड़ा सबडिवीजन के सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार ने कहा कि आज का राजस्व वसूली मिशन में बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी, सहायक आईटी मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव,सिंहवाड़ा सबडिवीजन के सभी कनिय विधुत अभियंता, कार्यपालक सहायक,फ्रेंचाइजी,रिडर,मानव बल व कार्यालय स्टाफ के सहयोग से पुरे नाॅर्थ बिहार में प्रथम स्थान हासिल किए हैं।
दरभंगा से सरफराज की रिपोर्ट














0 Comments