Translate

बिजली चोरी कर रहे दो उपभोक्ताओं पर कमतौल थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

 दरभंगा


विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल सिंहवाड़ा अंतर्गत विधुत आपूर्ति प्रशाखा कमतौल के गांव ढढिया में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रीमती राधा देवी,पति स्वo चन्द्रशेखर साह के औधोगिक (आंटा चककी) परिसर में जांच की गई। जांचोंपरांत पाया गया मिटर वाई पास कर श्रीमती राधा देवी के द्वारा विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी जिन्हें 2,58,325( दो लाख अंठावन हजरत तीन सौ पचीस रुपए) जुर्माना किया गया। 



वहीं रमौल गांव में मोहम्मद अकरम  पिता- स्वo मोसीम अंसारी के द्वारा LT  लाईन में मिटर से पहले मिटर वाई पास कर  विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी जिन्हें 16528(सोलह हजार पांच सौ अठाईस रुपए) जुर्माना किया गया है।
कमतौल थाना में सहायक विधुत अभियंता अमित कुमार और कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कमतौल के मोहम्मद वकिल आलम अंसारी द्वारा उक्त दोनों उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कमतौल थाना अध्यक्ष  ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 इस मौके पर अमित कुमार व मनिष कुमार मानव बल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

करंट खबर दरभंगा से सरफराजकी रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments