दरभंगा
नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड दरभंगा के विधुत अधिक्षण अभियंता अजय कुमार ने दिनांक 6 दिसम्बर 2025 को विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल गंगवारा के सहायक विधुत अभियंता चिंटू पांडेय के साथ गंगवारा सबडिविजन अंतर्गत विधुत आपूर्ति प्रशाखा गंगवारा क्षेत्र में पहुंच कर UN-PAID जो उपभोक्ता अप्रैल 2024 से अभी तक भुगतान नही किए हैं वैसे उपभोकताओं से मिले और बिजली बिल जमा नहीं करने में कठिनाई का जायजा लिए।
वहीं विधुत अधिक्षण अभियंता अजय कुमार ने कहा की ये राजस्व वसूली और बिजली काटने का अभियान बिजली विभाग के मुख्यालय के आदेशानुसार चलता रहेगा।
वहीं गंगवारा सबडिवीजन के सहायक विधुत अभियंता चिंटू पांडेय व कनिय विधुत अभियंता दिपक अभिषेक LD टीम के साथ विधुत आपूर्ति प्रशाखा गंगवारा अंतर्गत मब्बी बाजार में विधुत उपभोकताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करते हुए उनके समस्याओं को सुने।
मौके पर विधुत आपूर्ति प्रशाखा गंगवारा के कनिय विधुत अभियंता दिपक अभिषेक और क्षेत्रीय फ्रेंचाइजी के साथ साथ मानव बल उपस्थित थे।
करंट खबर दरभंगा से सरफराज की रिपोर्ट






0 Comments