Translate

सिमरी पुलिस अवैध शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार।


दरभंगा जिले के सिमरी थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अवैध देसी शराब के कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर पुलिस टीम ने मिश्रौली धुरकारा टोल के मोहम्मद सदरे आलम,पिता तहिदू नददाफ को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पुलिस अवर निरीक्षक पन्ना लाल सिंह के नेतृत्व में थाना के गृह रक्षक सिपाही कमलेश तिवारी व संजय कुमार राय के द्वारा की गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 लीटर देशी चुलहाई शराब और 27 लीटर नेपाली शराब कुल 32 लीटर देसी शराब बरामद की है।

 इस बारे में आरोपी मोहम्मद सदरे आलम के खिलाफ बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सिमरी थाना कांड संख्या 324 /25  मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

करंट खबर दरभंगा से सरफराज की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments