राँची: आज दिनांक 10 जनवरी 2026, फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी, राँची ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता के तहत दो विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई निरंतर जारी रखने के उद्देश्य से स्कॉलरशिप प्रदान की है।
उर्सुलाइन कॉन्वेंट की कक्षा 12वीं की छात्रा अल्फ़िशा अल्फ़ाज़ की शैक्षणिक प्रगति कुछ आर्थिक कारणों से प्रभावित होने की आशंका थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, संस्था ने उनके अध्ययन क्रम को निर्बाध बनाए रखने हेतु ₹4,000 की स्कॉलरशिप चेक के माध्यम से प्रदान की, ताकि वे पूरे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
इसी क्रम में, थरपकना निवासी एक अभिभावक के पुत्र तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में लैपटॉप की आवश्यकता थी। छात्र की लगन और मेहनत को देखते हुऐ , फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी ने उस छात्र को ₹5,000 की स्कॉलरशिप चेक के माध्यम से प्रदान की, जिससे उसकी शिक्षा बिना किसी व्यवधान के आगे बढ़ सके।
फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी का विश्वास है कि स्कॉलरशिप का उद्देश्य किसी की परिस्थिति को उजागर करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति लग्न, मेहनत और कामयाबी को देखते हुऐ गरिमा, आत्मसम्मान और समान अवसर के साथ आगे बढ़ने, हौसला अफ़ज़ाई करना है। संस्था लागर पिछले 15 वर्षों से शिक्षा, छात्रवृत्ति और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु निरंतर कार्य करती आरही है ।
इस मौके पर फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद, महा सचिव कमर सिद्दीकी तथा सदस्य मो. नौशाद उपस्थि थे।
भवदीय
तनवीर अहमद
अध्यक्ष
फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी, राँची
9431101871


0 Comments