Translate

ग्रेजुएट कॉलेज में NSS यूनिट वन एंड टू के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती

ग्रेजुएट कॉलेज में NSS यूनिट वन एंड टू के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती - राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर बीना सिंह प्रियदर्शी रही। डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी ने अपने वक्तव्य में कहा की छात्राएं  सोशल मीडिया में संलिप्त न रहकर अनुशासित होकर देश की प्रगति में योगदान दे। राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने विवेकानंद के विचारों को बताते हुए  कहा कि उठो, जागो और तब तक चलो जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए और  लक्ष्य की प्राप्ति के मार्ग में  बाधाएँ  जैसे तिरस्कार, मजाक, विरोध को जो सह लेता है ,वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। रसायन शास्त्र की डॉ अरुंधति मैडम एवं छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद  पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। स्वयं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक, गीत, नृत्य और भाषण के द्वारा विवेकानंद जी के विचारों को प्रस्तुत किया। मंच संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेविका  सुष्मिता मिश्रा ने किया। विषय प्रवेश एनएसएस यूनिट 1 प्रोग्राम ऑफिसर डॉ निशा कोंगारी एवं धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस यूनिट 2 की प्रोग्राम ऑफिसर  व भौतिक विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुलेखा कुमारी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ सविता मिश्रा, डॉक्टर भारती कुमारी, डॉ अर्चना सिन्हा, डॉ संगीता , डॉक्टर अनामिका कुमारी,  प्रो अनामिका कुमार ,डॉ पूनम रजक, डॉक्टर श्वेता शर्मा आदि उपस्थित थे।इसमें काफी छात्राओं ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments