Translate

राँची :डायल 112 का बदला जाएगा साफ्टवेयर

राँची :डायल 112 का  बदला जाएगा साफ्टवेयर

डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावी व आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। डायल 112 का साफ्टवेयर बदला जाएगा, जिससे पुलिस को डेटा एनालाइज करने में आसानी होगी। नए साफ्टवेयर के लागू होने के बाद डायल 112 पर आने वाली हर काल का पूरा रिकार्ड पुलिस के पास उपलब्ध रहेगा। इसमें कॉल का समय, स्थान, कॉल का कारण, उस पर की गई कार्रवाई और पुलिस के पहुंचने में लगा समय तक की पूरी जानकारी दर्ज होगी।फिलहाल पुलिस के पास ज्यादा मजबूत सिस्टम नहीं है, जिससे डायल 112 से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया जा सके। नए साफ्टवेयर से यह समस्या दूर होगी और पुलिस कॉल पैटर्न, अपराध के समय और इलाकों की पहचान कर सकेगी। इससे संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्ती और संसाधनों की तैनाती संभव हो पाएगी।आधुनिक तकनीक से लैस डायल 112 प्रणाली जवाबदेही भी बढ़ाएगी। हर काल पर हुई कार्रवाई का रिकार्ड रहने से लापरवाही पर रोक लगेगी और सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे आम लोगों को तेज और बेहतर पुलिस सहायता मिलेगी।
करंट खबर न्यूज़ चैनल

Post a Comment

0 Comments