विष्णुगढ़ थानांतर्गत अरजरी गांव में फरार अभियुक्त के घर व सार्वजनिक स्थलों पर मंगलवार को थाना प्रभारी सपन कुमार महथा के नेतृत्व में पुलिस सब-इंस्पेक्टर चंदन सिंह व अन्य पुलिस बल द्वारा डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया गया। उक्त संबंध में चंदन सिंह ने बताया कि कोर्ट के द्वारा फरार अभियुक्त संतोष राम पिता बसंत राम के खिलाफ इश्तेहार निर्गत किया गया था। जिसे फरार अभियुक्त के घर और सार्वजनिक स्थलों पर चिपकाया गया। आगे कहा कि फरार अभियुक्त को 3 मार्च 26 तक न्यायालय के समक्ष पेश होना है अन्यथा विधि संवत घर को कुर्क किया जाएगा। अभियुक्त के खिलाफ उसकी पत्नी के द्वारा विष्णुगढ़ थाने में कांड संख्या 6/ 2019 को मारपीट और दहेज प्रताड़ना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थाी।




0 Comments