ज़िला गोड्डा (झारखण्ड) में पप्पू अंसारी की माब लिंचिंग की जघन्य घटना की कड़ी निंदा तथा दोषियों की तत्काल गिरफ़्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवज़ा दिया जाए: नवाब
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नवाब ने गोड्डा में हुए पप्पू अंसारी के मौत पर सवालिया निशान खड़ा किया कहा यह अत्यंत दुःख, आक्रोश एवं चिंता का विषय है कि झारखण्ड के ज़िला गोड्डा में निर्दोष नागरिक पप्पू अंसारी को भीड़ द्वारा अमानवीय तरीके से पीट-पीट कर जान से मार दिया गया। यह घटना न केवल संविधान द्वारा प्रदत्त जीवन के अधिकार का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह भी लगाती है।
माब लिंचिंग जैसी घटनाएँ समाज में भय, असुरक्षा एवं नफरत को बढ़ावा देती हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरी ठेस पहुँचाती हैं।
प्रस्ताव:
अतः रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, झारखण्ड यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करती है कि
1️⃣ इस अमानवीय एवं कायराना माब लिंचिंग की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है।
2️⃣ राज्य सरकार एवं ज़िला प्रशासन से यह मांग की जाती है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र चिन्हित कर तत्काल गिरफ़्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
3️⃣ घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध न्यायिक जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
4️⃣ पीड़ित पप्पू अंसारी के परिवार को पर्याप्त आर्थिक मुआवज़ा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी सहायता/रोज़गार उपलब्ध कराया जाए।
5️⃣ भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए राज्य स्तर पर सख्त माब लिंचिंग विरोधी कानून को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, झारखण्ड यह स्पष्ट करती है कि वह हर प्रकार की हिंसा, नफरत और गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध खड़ी है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में पूरी मजबूती से साथ देगी।
नवाब
अध्यक्ष
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, झारखण्ड


0 Comments