भीठा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ
भीठा बस्ती, कांके रोड में रोहिणी मोहिनी अस्पताल की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मृदुला नगीना एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर में आसपास के इलाकों से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने भारी संख्या में भाग लिया। जांच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।
मौके पर उपस्थित अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधि श्री वेदांत कोस्तभ एवं श्री गौतम सिंह ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर दंपति द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय है।
रोहिणी मोहिनी अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई कि भविष्य में भी ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में इसी तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। रिपोर्ट ताशफीन मुर्तज़ा की सीनियर रिपोटर करंट खबर न्यूज़ चैनल


0 Comments