विष्णुगढ़ से इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट
प्रखंड के जमुनियां डैम में आयोजित प्रखंड भाजपा के मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रवि पाण्डेय एवं संचालन केबी मंडल ने किया. सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि राज्य सरकार की विधि व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई . सरकार के संरक्षण में कोयला चोरी, बालू चोरी, पशु तस्करी आम हो गया है. इसके अलावे कोई काम नहीं हो रहा है. विडंबना है कि मईया सम्मान की राशि भी तय समय पर बहनों को नहीं मिल पा रहा है. इन दिनों झारखंड में बेरोजगारी और पलायन बढ़ने लगी है. बिजली आपूर्ति भी ना के बराबर है. इसका कोई सुध लेने वाला नहीं. राज्य में अफसरशाही हावी है गरीब जनता का शोषण और दोहन किया जा रहा है. अब ये सरकार ज्यादा दिन नहीं टिक सकेगी. जिस दिन झारखंड की जनता चाह लेगी सत्ता पलट देगी. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार बरनवाल, सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर महतो, विष्णुगढ़ मंडल अध्यक्ष रवि पाण्डेय, टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, टाटीझरिया प्रखंड प्रमुख संतोष मंडल, जागेश्वर महतो, मुरली महतो, निवर्तमान पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, सुनील मिश्रा, प्रभु विश्वकर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुशील मंडल, पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक गुप्ता, मनोज बरनवाल, शंकर प्रसाद बर्मन, विशुन साव, अब्दुल जब्बार,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता इस वनभोज में शामिल हुए।





0 Comments