सौहार्द में पर्व मनाने पर बनी सहमति- सरस्वती पूजा के दौरान गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें,शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी-SDPO शुभेन्द्र कुमार सुमन।
डिजे पर रहेगी प्रतिबंध
सिमरी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, शांति समिति की बैठक में गाइडलाइन का पालन अनिवार्य।
सिमरी थाना परिसर में सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला प्रशासन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का पूजा समितियों को हर हाल में पालन करना होगा।
सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की।
एसडीपीओ ने सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को निर्देश दिया कि क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
करंट खबर दरभंगा से सरफराज की रिपोर्ट




0 Comments