नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर मतपत्र कोषांग का अंतिम निरीक्षण संम्पन।
*नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक , गोड्डा के द्वारा संयुक्त रूप से मतपत्र कोषांग का अंतिम निरीक्षण किया गया।*
*निरीक्षण के क्रम में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*
*निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा मतपत्रों की छपाई, पैकेजिंग, सीलिंग, सुरक्षित भंडारण एवं वितरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।*
*निरीक्षण के क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि मतपत्रों की तैयारी एवं वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा निर्धारित मानकों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाए।*
*उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मतपत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोषांग में प्रवेश-निकास की निगरानी, सीसीटीवी व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा अभिलेख संधारण को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया।*
*उपायुक्त ने संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि मतपत्र वितरण के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही न हो। सभी कर्मियों को समयबद्ध, समन्वित एवं सतर्क होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है, अतः सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्पक्षता एवं ईमानदारी से करें।*
*निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था के संदर्भ में वाहन आवागमन को सुचारु रखने के लिए पोलिंग पार्टियों के वाहनों की अलग से पार्किंग, रूट चार्ट की स्पष्ट जानकारी एवं ट्रैफिक प्रबंधन की प्रभावी योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए ताकि डिस्पैच के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न ना हो।*
*पुलिस अधीक्षक द्वारा मतपत्र कोषांग परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-नियंत्रण प्रणाली एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा का विशेष निरीक्षण किया गया। संवेदनशीलता को देखते हुए 24×7 सुरक्षा बलों की तैनाती एवं सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।*
*निरीक्षण के अवसर पर उपविकास आयुक्त , गोड्डा श्री दीपक कुमार दूबे ,अपर समाहर्ता , श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी श्री अभय कुमार झा संबंधित वरीय पदाधिकारी, कोषांग प्रभारी एवं अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे।


0 Comments