सिमरी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब पीकर हंगामा कर रहे सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बताते चलें कि सिमरी पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों से शराबियों को गिरफ्तार किया है. नशे में धुत गिरफ्तार शराबियों को थाने लाया गया,जहां जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के उपरांत कुल सात शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सभी सिमरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करने की सिमरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, मामले में तत्क्षण कार्रवाई कर सभी शराबियों को पकड़कर थाना लाया गया, जहां शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, करंट खबर दरभंगा
0 Comments