तैयारियां पूरी, कृषि उत्पादन बाजार समिति आइटीआइ मोड़ चास में मतगणना कल
======================
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना मतगणना कार्य लक्ष्य, धैर्य पूर्वक करेंगे सभी काम
======================
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने लिया जायजा, पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह ने मतगणना केंद्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी को किया संयुक्त ब्रीफ
======================
मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन/माचीस/लाइटर/वॉटर बॉटल/ तंबाकू/ सिगरेट/ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट/ च्युइंग गम आदि लेकर प्रवेश रहेगा वर्जित
======================
201 मतदान केंद्रों में प्राप्त मतों की होगी गणना, प्रत्याशियों के किस्मत का होगा फैसला कल, चाक चौबंद है मतगणना केंद्र की व्यवस्था
======================
मतगणना केंद्र कृषि उत्पादन बाजार समिति आइटीआइ मोड़ चास की ओर जाने वाले सड़कों पर यातायात व्यवस्था में किया गया है परिवर्तन
======================
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 जिला अंर्तगत चास नगर निगम एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के लिए मतगणना 27 फरवरी शुक्रवार को होनी है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को मतगणना केंद्र कृषि उत्पादन बाजार समिति आइटीआइ मोड़ चास में अंतिम तैयारियों का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हरविंदर सिंह ने लिया।
मतगणना केंद्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी - पुलिस पदाधिकारियों को किया संयुक्त ब्रीफ
मतगणना केंद्र कृषि उत्पादन बाजार समिति आइटीआइ मोड़ चास परिसर में गुरूवार को मतगणना केंद्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों - पुलिस पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) व पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा संयुक्त ब्रीफ किया गया।
डीईओ सह डीसी ने कहा सभी कर्मी/पदाधिकारी जिन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसका धैर्य पूर्वक निर्वहन करेंगे। कहीं किसी भी तरह की कोई चूक - लापरवाही नहीं हो। संयुक्त कार्यादेश जारी किया गया है, जिसमें सभी की प्रतिनियुक्ति स्थल एवं कार्य/दायित्व की जानकारी स्पष्ट दी गई है, उसी अनुरूप सभी कार्य करेंगे। ड्यूटी निष्पादन में कोई किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं करेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) ने कहा कि मतगणना केंद्र में काउंटिंग एजेंट, मतगणना कर्मी/मीडिया प्रतिनिधि, उम्मीद्वार ही प्रवेश करेंगे। मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए तीन इंट्री द्वार है, सभी में अलग – अलग लोगों के लिए प्रवेश की अनुमति है, जिसका साइनेज सभी स्थलों पर लगा है। मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन/माचीस/लाइटर/वॉटर बॉटल/ तंबाकू/ सिगरेट/ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट/ च्युइंग गम आदि लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। इसे दंडाधिकारी एवं पुलिस जवान सुनिश्चित करेंगे। मतगणना केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका), रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव प्रेक्षक ही मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, केवल मीडिया सेंटर तक जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी प्राधिकार पत्र धारी प्रिंट एवं ईलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधि ही अपना मोबाइल ले जा सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) ने कहा कि मतगणना को लेकर चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद के लिए अलग – अलग मतगणना हाल है। जिसमें क्रमशः 28 व 18 टेबल लगाया गया है। मतगणना कार्य पूर्वाह्न 08 बजे से शुरू होगा।
मतगणना केंद्र पर रहेगी टोटो की व्यवस्था
मतगणना केंद्र पर मतगणना कर्मियों के वाहन पार्किंग स्थल से मतगणना केंद्र के चिन्हित प्रवेश द्वार तक के लिए टोटो (आटो) की व्यवस्था रहेगी। ताकि उन्हें ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेँ। वहीं, काउंटिंग एजेंट के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था आइटीआइ मोड़ चास - रामरूद्रा स्कूल परिसर निर्धारित है। वहां से भी केंद्र में उनके चिन्हित प्रवेश स्थान तक आने के लिए प्रशासन द्वारा टोटो की व्यवस्था की गई है।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने भी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों - पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्य दायित्व - जिम्मेवारी को क्रमवार विस्तार से बताया।
आगे, काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग अस्सिटेंट व कंप्यूटर आपरेटर को भी ब्रीफ कर, उन्हें अलग - अलग मतगणना हाल व केंद्र में प्रवेश की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डीपीएलआर श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास सुश्री चास प्रांजल ढांडा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) मो. सफीक आलम, डीसीएलआर चास श्री प्रभाष दत्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री द्वारिका बैठा, एसडीओ बेरमो श्री मुकेश मछुआ,एसडीपीओ चास श्री प्रवीण कुमार,डीटीओ श्रीमती मारूति मिंज,डीएसओ श्रीमती शालिनी खालखो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी श्री पंकज दूबे, माणिक प्रजापति समेत अन्य कोषांगों के पदाधिकारी/कर्मी – दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
मतगणना केंद्र की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों के परिवहन को लेकर रहेगा मार्ग परिवर्तन :-
भारी वाहन हेतु वैकल्पिक मार्ग -
• धनबाद से आने तथा पुरुलिया एवं राँची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन तेलगड़िया मोड़–अमलाबाद–चन्दनकियारी–बरमसिया मार्ग से किया जाएगा।
• पुरुलिया से धनबाद जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन मिर्धा चेकपोस्ट–पिण्ड्राजोरा–बरमसिया–चन्दनकियारी–अमलाबाद–तेलगड़िया मार्ग से होगा।
• राँची से धनबाद जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन जैनामोड़–तुपकाडीह–भण्डारीदह–चन्द्रपुरा–टी-मोड़–लोहपिट्टी मार्ग से होगा।
• चन्दनकियारी से राँची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन जोधाडीह मोड़–तेलगड़िया–अमलाबाद–चन्दनकियारी–बरमसिया मार्ग से होगा।
• तेलगड़िया से राँची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन अमलाबाद–चन्दनकियारी–बरमसिया मार्ग से होगा।
छोटी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग -
• धनबाद से पुरुलिया एवं राँची जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन तेलमच्चो पुल–सेक्टर-11–हवाई अड्डा–नया मोड़–उकरीद मोड़ मार्ग से होगा।
• पुरुलिया से धनबाद जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन आईटीआई मोड़–उकरीद मोड़–नया मोड़–हवाई अड्डा–सेक्टर-11–तेलमच्चो मार्ग से होगा।
• राँची से धनबाद जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन उकरीद मोड़–नया मोड़–हवाई अड्डा–सेक्टर-11–तेलमच्चो मार्ग से होगा।
• चन्दनकियारी से राँची जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन जोधाडीह मोड़–तेलमच्चो पुल–सेक्टर-11–हवाई अड्डा–नया मोड़–उकरीद मोड़ मार्ग से होगा।
• तेलगड़िया से राँची जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन तेलगड़िया मोड़–तेलमच्चो–सेक्टर-11–हवाई अड्डा–नया मोड़–उकरीद मोड़ मार्ग से होगा।
पूर्ण प्रतिबंधित मार्ग -
• जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक एनएच-32 की दोनों लेन जोधाडीह मोड़ के पास पूर्णतः बंद रहेगी।
• आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक एनएच-32 की दोनों लेन आईटीआई मोड़ के पास पूर्णतः बंद रहेगी।
यह आदेश दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 06:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।








0 Comments