तीसरी आंख से जिले के चप्पे – चप्पे की हो रही है निगरानी...
==============================
कंपोजिट कंट्रोल रूम में दिन भर डटे रहे उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारीगण...
==============================
डीसी - एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ससमय जुलूस को रवाना कराया...
==============================
विधि व्यवस्था का किया मॉनिटरिंग, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से भी जगह- जगह हो रही निगरानी
==============================
आज दिनांक 27 मार्च, 2026 के रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुबह से ही स्वयं उपायुक्त श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। द्वय पदाधिकारियों ने सुबह से ही कंपोजिट कंट्रोल रूम का जायजा लेकर, जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी और उसका लाइव प्रसारण को देखा। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से हर गतिविधि की निगरानी करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त (डीसी) एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने नया मोड़, माराफारी के रितुडीह, सिवनडीह स्थित मिनी कंट्रोल भी पहुंचे। वहां कुछ समय बैठ प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से कितने जुलूस निकले और कितने राम मंदिर की ओर प्रस्थान किए इसकी जानकारी ली।
फिर द्वय पदाधिकारी ने नया मोड़ होते हुए हरला थाना के बसंती मोड़, सेक्टर-4, पत्थरकट्टा चौक, राम मंदिर, चास धर्मशाला मोड़, चीरा - चास आदि क्षेत्रों का दौरा किया।
द्वय पदाधिकारियों ने सीसीटीवी (तीसरी आंख) के माध्यम से चास, जरीडीह, नावाडीह, चंद्रपुरा, बेरमो, पेटरवार, कसमार, गोमिया, चंदनकियारी क्षेत्रों का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल कराया है। जिसकी निगरानी कंपोजिट कंट्रोल रूम से नियमित की जा रही है। साथ ही कई स्थानों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक चास समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।











0 Comments