Translate

गिरिडीह, जिला प्रशासन, गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 

गिरिडीह, जिला प्रशासन, गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 400 बालिकाओं/महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर खिलाड़ियों के बीच उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट माहौल देखने को मिला।

अंतिम दिन बैडमिंटन, कबड्डी एवं एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स के अंतर्गत अंडर-14 वर्ग में 4×100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद एवं ऊँची कूद का आयोजन किया गया। वहीं अंडर-17 एवं सीनियर वर्ग में लंबी कूद, ऊँची कूद, 3000 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, ट्रिपल जंप एवं शॉट पुट जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में यूएमएस मंगलोहार विजेता रही। अंडर-17 वर्ग में एसएसवीएम स्कूल, गिरिडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में आईटीएफ, डुमरी की टीम विजेता रही। वंही 

बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में प्राप्त परिणाम इस प्रकार रहे, जिनमें 

अंडर-14 सिंगल्स में दिशु गुप्ता विजेता, काशवी कृष्णा उपविजेता एवं राशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वंही अंडर-14 डबल्स में दिशु गुप्ता एवं राशि कुमारी विजेता रहे, जबकि साक्षी पांडेय एवं शिवांशी कुमारी उपविजेता रहे एवं वेदिका मिश्रा एवं स्नेहा प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। वंही अंडर-17 सिंगल्स में काशवी कृष्ण विजेता, कृतिका कृष्णा उपविजेता एवं अनोखी केशरी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 डबल्स में कृतिका कृष्णा एवं कश्यप कृष्णा विजेता रहे, जबकि राशी कुमारी एवं दिशु गुप्ता उपविजेता रहे तथा सृष्टि प्रसाद एवं अनोखी केशरी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर सिंगल्स में कृतिका कृष्णा विजेता, सृष्टि प्रसाद उपविजेता एवं समाग्या तृतीय स्थान पर रहीं।

समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही यह जानकारी दी गई कि सभी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में श्री अमन राज, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ ने मंच के संचालन के साथ-साथ सभी कर्मियों, अपने सभी कोच — मुकेश कुमार, रघुराज रोशन, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, रंजीत ठाकुर — तथा सभी एसोसिएशन एवं स्वयंसेवकों का सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments